नारियल के औषधीय गुणों एक नजऱ मे

 स्वादिष्ट भोजन-मिष्टान्न में सूखे कटे एवं पिसे हुए नारियल के प्रयोग के अतिरिक्त शुध्दता के कारण धार्मिक कार्यों और प्रसाद वितरण में यह शुभ माना जाता है। इस प्रकार नारियल के विभिन्न उपयोगों से प्रमाणित हो जाता है कि नारियल अनेक गुणों का धारक है, जिसका अन्य कोई विकल्प नहीं है।

कच्चे नारियल के गूदे के प्रयोग से अपच ठीक हो जाती है, जिससे पाचन क्रिया ठीक-ठाक बनी रहती है। पौष्टिक तत्वों एवं औषधीय गुणों का भंडार नारियल तेल, चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने में गुणकारी प्रमाणित हो रहा है। नारियल तेल लगाने से शरीर पर होने वाली पित्त ठीक हो जाती है। नारियल तेल में बना भोजन करने से वजन में आश्चर्यजनक रूप से कमी आई है। नारियल से बनी खाद्य सामग्री स्वादिष्ट एवं पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। नारियल की चटनी दक्षिण भारतीय भोजन इडली-डोसा को पूर्णता प्रदान करती है। नारियल का पानी पीकर,कच्चा नारियल खाने से कृमि निकल जाते है।

एक नारियल का पानी गर्भावस्था में पीते रहने से सुन्दर सन्तान का जन्म होता है। नारियल मूत्र साफ़ करता है। कामोत्तेजक है। मासिक धर्म खोलता है। यह शरीर को मोटा करता है। मस्तिष्क की दूर्बलता दूर करता है। खांसी और दमा वालों को नारियल नहीं खाना चाहिये। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। यह कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर हैं। इसमें पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम व मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये कई बीमारियों के इलाज में भी काम आता है। नारियल में वसा और कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता है, इसलिए यह मोटापे से भी निजात दिलाने में मदद करता है।

साथ ही, त्वचा को स्वस्थ रखने में भी नारियल बहुत उपयोगी है। यह ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। इसलिए आप खाने की जगह चाहें तो नारियल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन आैर सभी पौष्टिक तत्व अच्छी मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इसमे फाइबर अधिक होता है। इसलिए जिन लोगो को कब्ज की परेशानी रहती है। उन लोगों के लिए नारियल बहुत लाभदायक होता है।

स्त्रियों की मासिक धर्म अनियमितता से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो रोजाना लगभग दस ग्राम गीला नारियल खाएं व साथ में गाय का दूध पिएं।

1. नकसीर - नाक से खून निकलने पर कच्चे नारियल का पानी नियमित रूप से पीना चाहिए। साथ ही खाली पेट नारियल के सेवन से भी रक्त का बहाव रुक जाता है।

2. मुहांसे - नारियल के पानी में खीरे का रस मिलाकर सुबह-शाम नियमित रूप से लगाने से चेहरे के दाग मिट जाते हैं या नारियल के तेल में नींबू का रस अथवा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी मुहाँसे मिट जाते हैं।

3. पेट के कीड़े - पेट में कीड़े होने पर रोजाना नाश्ते के समय एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। नारियल व पुदीने की चटनी खाने से पेट से जुड़े कई रोगों में राहत मिलती है।

4. याददाश्त- नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर सेवन करने से स्मृति में वृद्धि होती है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है।

5. अनिद्रा - रात के भोजन के बाद नियमित रूप से आधा गिलास नारियल पानी पीने से पाचन क्रिया में फायदा होता है और अनिद्रा जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

आइए जानते हैं नारियल के चमत्कारिक टोटके

- यदि कोई काम काफी प्रयास के बावजूद सफल नहीं हो पा रहा तो आप एक लाल सूती का कपड़ा लें और उसमें रेशेयुक्त नारियल को लपेट लें और फिर बहते हुए जल में प्रवाह कर दें। जिस वक्त आप इसे जल में बहा रहे हों उस वक्त उस नारियल से सात बार अपने दुश्मन का नाम लें और प्रवाहित कर दें।

- धन लाभ के लिए एक साबूत नारियल माता लक्ष्मी को चढ़ाएं। थोड़ी देर वो नारियल एक लाल कपड़े में लपेटकर घर में किसी ऐसी जगह रखेंए जहां उसे कोई देख न सके। इससे धन लाभ के साथ.साथ घर में सुख.समृद्धि भी बनी रहती है।

- अगर आपको लगता है कि घर में कोई नेगेटिव एनर्जी है तो एक नारियल पर काजल से तिलक करें। इसके बाद उसे नारियल को पूरे घर में घुमाते हुए नदी में प्रवाहित कर दें।

-एक नारियल में व्यक्ति के लंबाई के बराबर के लाल धागे को नारियल पर लपेटकर उसे उसके सिर पर सात बार उसार घुमाएं और पास के किसी जल स्रोत में बहा दें। नजर या उतारा तुरंत दूर हो जाएगा।

-कई लोग शनि की छाया के कारण जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करते हैं, खुद को शनि की छाया से दूर करने के लिए एक नरियल, जौ और काले उडद की दाल को एक साथ ले लें। इसे सिर के चारों को 7 बार घुमाकर नदी में बहा दें।

- बिजनेस में फायदे के लिए गुरुवार को एक नारियल पीले कपड़े में लपेटकरए उसमें एक जोड़ा जनेऊ और मिठाई के साथ रखकर किसी विष्णु मंदिर में चढ़ा दें।

- राहु या केतु दोष से परेशान हैं तो शनिवार को एक सूखा नारियल लेकर उसे आधा काट लें। इन दोनों टुकड़ों में शक्कर भरकर किसी सुनसान स्थान पर जमीन में दबा दें। जैसे-जैसे चींटियां या और अन्य जीव इसे खाएंगेए आपके ग्रह दोष कम होते जाएंगे।

- शनिवार को किसी शनि मंदिर में 7 नारियल चढ़ाएं और बाद में इन्हें नदी में बहा दें। इससे शनि दोष में कमी आ सकती है।

- अगर किसी बच्चे को बुरी नजर लगी हो तो उसके ऊपर से पानी वाला नारियल 11 बार उतारकर जला दें।






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने